There are no items in your cart
Add More
Add More
| Item Details | Price | ||
|---|---|---|---|
"एक छोटा सा आईडिया जिंदगी बदल देता है।"
डॉ कुमारी लिपि जोकि फाउंडर और डायरेक्टर है, "अखिलदेव आईपीआर एंड रिसर्च सर्विसेज" की, और यह आर्गेनाइजेशन ग्रेटर नोएडा, और नोएडा में वर्क करता है। पर इस कंपनी को बनाने में डॉ लिपि ने बहुत मेहनत की। और इस मेहनत की कहानी शुरु होती है उनकी पीएचडी से।........
डॉ लिपि ने पीएचडी किया, और पीएचडी के दौरान ही उनकी शादी हुयी, और बेबी होने के बाद उनका करियर ब्रेक हुआ। एक महिला, एक माँ के लिए करियर ब्रेक से वापस लौटना बहुत मुश्किल होता है, जबकि घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधो पर हो। पर एक माँ जो अपने बच्चे का करियर बना सकती है। वो अपने करियर को भी नए सिरे से बना सकती है।
अपने पर विश्वास कर डॉ लिपि ने आगे बढ़ने का सोचा, और इसी कड़ी में, एक दिन उन्हें TIFAC में अवसर के बारे में पता चला, जहाँ वुमन साइंटिस्ट के लिए अवसर निकाला गया था। अपने पर विश्वास और परिवार के सपोर्ट के साथ उनके पति डॉ. मधुरंजन जो एक प्रोफेसर थे, उन्होंने बहुत मदद की, जिनके कारण डॉ. लिपि ने इस संस्थान में अप्लाई किया, और सभी प्रक्रिया को सफलता से पार करते हुए उनका सिलेक्शन भी हुआ। चयन के बाद, ट्रेनिंग शुरु हुयी जिसमे उन्होंने अनुभव किया, की पेटेंट किस तरह से स्टूडेंट्स, रिसर्चर या एंटरप्रेन्योर्स को मदद करता है। उन्होंने कई एक्सपर्ट के लेक्चर से यह भी जाना की किस तरह से -
"एक छोटा सा आईडिया जिंदगी बदल देता है।"
और इस तरह वे ट्रेनिंग को पूरी तरह करने के बाद वुमन साइंटिस्ट बनी। पर जब यह पाया की लोग अपनी रिसर्च बहुत मेहनत से करते है, पर उसका पेटेंट नहीं लेते तब लोगो की मदद के लिए उन्होंने कंपनी को बनाया। और उनकी इस कंपनी के द्वारा हज़ारो लोगो को मदद मिल चुकी है।
डॉ लिपि का जन्म कोलकाता में हुआ, शुरुआती पढाई कोलकाता में होने के बाद, वे 'गया, बिहार' आ गयी। गया कॉलेज, और दिल्ली यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके साथ ही वे दिल्ली बार कौंसिल की मेंबर है। डीएसटी की तरफ से उन्हें अवार्ड प्राप्त है। और 100 वुमन साइंटिस्ट बुक में डॉ कुमारी लिपि का नाम भी है। वे 40 से ज्यादा लेक्चर ले चुकी है, जिनसे हज़ारो लोगो को फायदा हुआ है वोभी बिलकुल मुफ्त।
आज के समय में डॉ लिपि ई-लर्निंग प्लेटफार्म की और कदम रख चुकी है, मिराम फाउंडेशन के साथ जुड़कर काम कर रही है, इस फाउंडेशन के द्वारा मुफ्त मदद मिलेगी.
- Skill Blogs 8085519324


Dr Ajay Kumar Choubey
Startup & Innovation Mentor